WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

पोटमाडीह फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मायापुर ने जमाया कब्‍जा

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के पोटमाडीह में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार की शाम संपन्‍न हो गया. इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की कुल 70 टीमों ने भाग लिया, जिससे पूरे प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला.फाइनल मुकाबले के समापन समारोह में महुआडांड़ के अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.  विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीत पाल कुजूर, बेर्नाड तिग्गा एवं जेरोम जेराल्ड कुजूर शामिल हुए. प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मायापुर की टीम ने फाइनल जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. विजेता टीम को 21 हजार रूपये नगद पुरस्कार एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान किया गया. खपरतला की टीम उपविजेता रही. उसे 14 हजार रूपये  नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. तीसरे स्थान पर रही गोठगांव की टीम को सात हजार रूपये जबकि चौथे स्थान पर रही शाहपुर की टीम को तीन हजार रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया. मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडरी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि प्रदान करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं.समापन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे. पूरे टूर्नामेंट का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न होने पर अतिथियों ने आयोजन समिति की सराहना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!