Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

डीसी के निर्देश पर चला अतिक्रमण मुक्ति अभियान, दर्जनों दुकानों के बाहरी हिस्से किए गए ध्वस्त

बालूमाथ (लातेहार)।  उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर गुरुवार को बालूमाथ मुख्य बाजार में अतिक्रमण मुक्‍त अभियान चलाया गया. इस दौरान बाजार टांड़ से थाना चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई. अभियान के तहत दर्जनों दुकानों के बाहरी हिस्सों में बने शेड, एल्बेस्टस और पक्के निर्माण को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त किया गया. बालूमाथ के अंचल अधिकारी बालेश्वर राम के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही. अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिंहा, सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, अंचल निरीक्षक बासुदेव महतो, अंचल कर्मी संदीप कुमार, अंचल अमीन सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल थे. प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में काफी हलचल देखने को मिली. बाजार टांड़ से थाना चौक तक अतिक्रमण हटाने के दौरान सड़क के किनारे बने दुकानों के बाहरी हिस्सों को हटाया गया. अभियान में जेसीबी मशीन का उपयोग कर अतिक्रमित निर्माणों को तोड़ा गया. प्रशासनिक निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सड़क किनारे अतिक्रमण हटाकर आवागमन को सुचारु बनाने और बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में कार्रवाई करना बताया जा रहा है. अभियान के दौरान पुलिस बल की तैनाती के कारण कार्रवाई व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!