WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

मेरा युवा भारत के जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

लातेहर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार के द्वारा संचालित मेरा युवा भारत, लातेहर के जिला सलाहकार समिति की प्रथम बैठक समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार,, जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित हितधारक उपस्थित रहे. बैठक में मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी ने मेरा युवा भारत की अवधारणा, उद्देश्य, गतिविधियों तथा जिला सलाहकार समिति की भूमिका एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया. बैठक में उपस्थित सदस्यों को माय भारत के माध्यम से युवाओं को जोड़ने, उनके कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता निर्माण, स्वयंसेवा एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी गई. माय भारत पोर्टल के लिए व्यापक पंजीकरण एवं जागरूकता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, जिले में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में माय भारत नोडल अधिकारी एवं माय भारत कैंपस एम्बेसडर के नामांकन तथा जागरूकता गतिविधियों के संचालन पर चर्चा की गई. उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया कि जिले के सभी उच्च विद्यालयों और महाविद्यालयों , विभिन्न जिला स्तरीय विभागों एवं अन्य हितधारकों के साथ नियमित समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक माह समन्वय आयोजित की जाए, ताकि युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों को एक मंच पर लाया जा सके और माय भारत की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके. उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थानों को माय भारत कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु आपसी सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य करने तथा बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुरूप आवश्यक अनुवर्ती कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!