Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
राज्‍यलातेहार

प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आज लगेगा विधायक प्रकाश राम का जनता दरबार

 जन समस्याओं का होगा त्वरित निवारण

लातेहार। लातेहार विधानसभा के  विधायक  प्रकाश राम के द्वारा आठ जनवरी को  लातेहार प्रखंड परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस जनता दरबार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं को सीधे सुना जाएगा एवं उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विधायक  प्रकाश राम ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर करना है, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखें, जिससे उनका समयबद्ध निवारण सुनिश्चित किया जा सके। विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार ने बताया कि जनता दरबार की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को पूर्व सूचना दे दी गई है, ताकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, जिससे प्रक्रिया सरल और त्वरित हो सके। जनता दरबार में जमीन का मोटेशन,राशन कार्ड, पेंशन, आवास, बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी। इस आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि विधायक के इस प्रयास से उनकी लंबित समस्याओं का समाधान होगा।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!