latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
सरस्‍वती विद्या मंदिर

एसवीएम में मातृहस्‍तेन भोजन कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर में बुधवार को आयोजित मातृहस्तेन भोजन कार्यक्रम में कक्षा अरुण, उदय, प्रभात के छात्र व छात्राओं की माताओं ने अपने हाथों से अपने छोटे बच्चों को  प्रेमपूर्वक भोजन कराया. इस भावनात्मक कार्यक्रम में  का शुभारंभ मां तू कितनी अच्छी है गीत व भोजन मंत्रोच्चार के साथ किया गया. इसमें तकरीबन 60 माताओं ने भाग लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन शिशु वाटिका के द्वारा किया गया. इसका  मुख्य उद्देश्य माताओं के साथ संवाद स्थापित करना था. प्रधानाचार्य उत्‍तम मुखर्जी ने इस कार्यक्रम का उद्देश्‍यों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा बच्चों के साथ मां का प्रेम और जुड़ाव बढ़ता है. प्रधानाचार्य ने भी कई छात्र व छात्राओं को अपने हाथों से भोजन कराया. कार्यक्रम को सफल बनाने में वाटिका की सभी दीदियों का सराहनीय सहयोग रहा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button