लातेहार। चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने 25 फरवरी को टोरी रेलवे स्टेशन में भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस ( 01631) ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान उन्होने ट्रेन के चालकों ( लोको पायलट) का मुंह मीठा कर उन्हें शुभकामनायें दी. इस दौरान सांसद ने बताया कि यह ट्रेन भोपाल से धनबाद के बीच सप्ताह में तीन दिन चलेगी. उन्होने बताया कि इस ट्रेन के परिचालन से चतरा संसदीय क्षेत्र के लोगों को काफी सहुलियत होगी. उन्होने कहा कि वे इसके लिए काफी समय से प्रयासरत थे. उन्होने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष लाल कौशल नाथ शाहदेव, अमीत सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष बंशी यादव, सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, महामंत्री अश्विनी सिंह, प्रकाश कुमार समेंत चंदवा प्रखंड के भाजपा नेता मौजूद थे.