mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

नगर पंचायत चुनाव: सबसे अधिक वार्ड नंबर चार में नामांकन किये गये 

लातेहार। चार फरवरी को नामांकन की तिथि समाप्‍त होने के बाद जो आंकड़े प्राप्‍त हुए हैं उसके अनुसार वार्ड संख्‍या चार में सबसे अधिक 11 प्रत्‍याशियों ने अपना नामांकन किया है. जबकि वार्ड नंबर 11 और 14 में मात्र दो प्रत्‍याशियों ने नामांकन किया है. जिला सूचना जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नामांकन की तिथि समाप्‍त होने के बाद वार्ड एक में सात, वार्ड दो में चार, वार्ड तीन में तीन, वार्ड नंबर चार में 11, वार्ड नंबर पांच में तीन, वार्ड छह में तीन, वार्ड सात व आठ में चार, वार्ड नौ में तीन, वार्ड 10 में चार, वार्ड 11 में दो, वार्ड 12 में तीन, वार्ड 13 में चार, वार्ड 14 में दो और वार्ड नंबर 15 में चार प्रत्‍याशियों ने अपना परचा दाखिल किया है.
पांच फरवरी को की जायेगी स्‍क्रटनी 
नामांकन के बाद पांच फरवरी को नामांकन प्रपत्रों की स्‍क्रूटनी की जायेगी. जबकि छह फरवरी को नामांकन वापस लिया जा सकेगा. सात फरवरी को चुनाव चिन्‍ह आवंटित किया जायेगा. मतदान 23 फरवरी 2026 को पूर्वाह्र सात से अपराह्र पांच बजे तक कराया जायेगा. जबकि मतगणना 27 फरवरी 2026 की सुबह आठ बजे से प्रारंभ की जायेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!