Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंह व उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने संभाली कुर्सी

कार्यपालक पदाधिकारी ने स्‍वागत किया

लातेहार। नगर पंचायत कार्यालय, थाना चौक में नव निर्वाचित अध्‍यक्ष महेश सिंह व उपाध्‍यक्ष संतोष रंजन ने सोमवार को कुर्सी संभाली. इससे पहले पुजारी त्रिभुवन पांडेय के वैदिक मंत्रोच्‍चारण के बीच कार्यालय का उदघाटन किया गया.

श्री सिंह व रंजन ने अन्‍य लोगों के साथ मिल कर सामुहिक रूप से फीता काट कर कार्यालय का उदघाटन किया गया. मौक पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने नगर पंचायत अध्‍यक्ष श्री सिंह व उपाध्‍यक्ष श्री रंजन को पौधा भेंट कर सम्‍मानित किया. मौके पर नगर पंचायत अध्‍यक्ष श्री सिंह ने कहा कि अब उनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्‍मेवारी है. पूर्व में किये गये वायदो को पूरा करने का वक्‍त आ गया है. उन्‍होने कहा कि वे नगर पंचायत वासियों को निराश नहीं करेगें, उनके हर सुख व दुख में उनके साथ रहेगें. नगर पंचायत उपाध्‍यक्ष ने भी लोगों के लिए समर्पण की भावना से काम करने की बात कही. मौके पर वरीय भाजपा नेता सरयु प्रसाद सिंह, राजधनी प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, भाजपा जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार दुबे, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार पांडेय, सांसद प्रतिनिधि गोविंद प्रसाद, डा चंदन सिंह, लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद, विवेक चंद्रवंशी, विष्‍णु देव प्रसाद गुप्‍त, गया प्रसाद, वार्ड पार्षद मनोज कुमार गुप्‍ता, ध्रुव कुमार पांडेय, अश्विनी सिंह, मोती सोनी, अनूप कुमार शौंडिक,  विजय प्रसाद, रीतेश कुमार निक्‍कू, शीला देवी, प्रमोद कुमार समेंत बड़ी संख्‍या में लोग शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!