dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
लातेहार

14 मार्च को लगने वाली राष्‍ट्रीय लोक अदालत का लाभ लें जिलावासी: पीडीजे

लातेहार। आगामी 14 मार्च को आहुत राष्ट्रीय लोक अदालत और वर्तमान में चल रहे 90 दिवसीय ’मध्यस्थता देश के लिए 2.0′ अभियान की सफलता के लिए व्यवहार न्यायालय लातेहार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.  बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार शेष नाथ सिंह ने की. बैठक के दौरान श्री सिंह ने आगामी 14 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की. उन्‍होने न्यायिक पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.  उन्होंने विशेष रूप से सुलहनीय आपराधिक मामलों, दीवानी मामलों, बैंक ऋण, बिजली बिल और वैवाहिक विवादों जैसे मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक नोटिस तामिला कराने पर जोर दिया. उन्‍होने इस राष्‍ट्रीय लोक अदालत का लाभ लेने और अधिक से अधिक वाद ला कर त्‍वरित व सुलभ न्‍याय पाने की अपील की. मध्‍यस्‍थता देश के लिए 2.0 पर चर्चा करते हुए पीडीजे श्री सिंह ने कहा कि मध्यस्थता आपसी विवादों को सुलझाने का एक सशक्त और प्रभावी माध्यम है. उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पक्षकारों को मध्यस्थता के लाभों के बारे में जागरूक करें ताकि समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे और न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ कम हो सके. बैठक में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेेेश कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश  द्वितीय संजय कुमार दुबे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुनिल दत्त द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आन्नद, एसीजेएम कुमारी जीव, सीनियर सिविल जज तृतीय-सह-न्यायिक दण्डाधिकारी मीनाक्षी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी प्रणव कुमार, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी-सह-प्रभारी न्यायाधीष श्री उत्कर्ष जैन उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button