Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

एनएचएआई आपसी समन्वय बना कर कार्य करें: डीसी

लातेहार। मंगलवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, अतिक्रमण निष्पादन तथा अन्य लंबित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं एनएचएआई के प्रतिनिधियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं जिले के विकास एवं बेहतर आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं. इसलिए परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब न हो. भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान एवं अन्य प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए. बैठक में परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, एनएचएआई के पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!