momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

केवी के निखिल कुमार सीबीएसई 12 वीं बोर्ड में जिला मुख्‍यालय के टॉपर बने

लातेहार। सीबीएसई 12 वीं का रिजल्‍ट 13 मई को घोषित किया गया है. जिला मुख्‍यालय के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में इस वर्ष सीबीएसई 12 वीं में कुल 31 छात्र व छात्राओं ने परीक्षा दी थी. इनमें विज्ञान संकाय के 20 और वाणज्यि संकाय के 11 छात्र शामिल हैं.जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी 31 परीक्षार्थी उतीर्ण हुए हैं. उन्‍होने बताया कि 91.4 प्र‍तिशत अंक ला कर निखिल कुमार न सिर्फ विद्यालय वरन जिला मुख्‍यालय में टॉपर हुए हैं. जबकि 87.20 प्रतिशत अंक ला कर स्‍वीटी कुमारी ने दूसरा, 83.40 प्रतिशत अंक ला कर अंजली कुमारी तीसरा, 80.40 प्रतिशत अंक ला कर तनु महलका ने चौथा और 76.20 प्रतिशत अंक ला कर नाजिया परवीन ने पांचवा स्‍थान हासिल किया है.

 

निखिल कुमार
स्‍वीटी कुमारी
अंजली कुमारी
तनु महलका
नाजिया परवीन

प्राचार्य श्री सिंह ने सभी सफल छात्र व छात्राओं के उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की हैै. उन्‍होने छात्रों से एक लक्ष्‍य निर्धारित कर अध्‍ययन करने की सलाह की और कहा कि बिना परिश्रम के सफलता नहीं मिलती है, इसलिए हर हाल में परिश्रम आवश्‍यक है.

जेएनवी के सभी 76 छात्र व छात्रायें उर्तीण 

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय से इस बार सीबीएसई 12 वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 76 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इनमें से सभी उर्तीण हैं.  इस आशय की जानकारी  प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने दी. उन्‍होने बताया कि विज्ञान संकाय में निखिल कुमार (86.6), दीपक रजक (84.6), सोनू यादव (84.2), अंकित कुमार (78.8) और रिचा कुमारी ने (75) प्रतिशत अंक ला कर क्रमश: एक से पांचवें स्‍थान पर रहे. जबकि कला संकाय में अभिषेक कुमार रंजन (89), मुस्‍कान कुमारी (87.6), रौशनी कुमारी (85.6), रीतेश कुमार (84.4) और खुशी कुमारी ने (83.6) प्रतिशत अंक ला कर क्रमश एक से पांचवा स्‍थान प्राप्‍त किया. प्राचार्य श्री सिह ने इस सफलता को विद्यालय के शिक्षक व छात्रों की मेहनत का परिणाम बताया है. उन्‍होने विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी और कहा कि सामुहिक प्रयास से ही यह संभव हो पाया है. उन्‍होने सभी सफल छात्र व छात्राओं के उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!