लातेहार
स्कूल व कॉलेजों के 100 मीटर की परिधि में नहीं बिके मादक पदार्थ: उपायुक्त


आम लोगों को मादक पदार्थों के दुरूपयोग से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने बारियातू, हेरहंज एवं बालूमाथ अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण हेतु सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक में संबंधित विभागों द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया. बैठक में डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे आदि मौजूद थे. 