momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

एनवाइके ने युवाओं से नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बनने की अपील की

लातेहार। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार देश भर के युवाओं को मेरा युवा भारत (माय भारत) नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण करने के लिए सक्रिय रूप से प्रेरित कर रहा है. इस आशय की जानकारी नेहरू युवा केंद्र, लातेहार की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने दी. उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी पहल युवाओं को आपातकालीन परिस्थितियों और संकट के समय में राष्ट्रीय हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने का एक संगठित प्रयास है. इस पहल का उद्देश्य एक प्रशिक्षित, उत्तरदायी और सक्षम स्वयंसेवक बल तैयार करना है, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों और अन्य अप्रत्याशित घटनाओं के समय नागरिक प्रशासन की सहायता कर सके. वर्तमान परिदृश्य और उभरती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए, एक मजबूत और समुदाय-आधारित प्रतिक्रिया तंत्र की आवश्यकता तेजी से बढ़ रही है. नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक स्थानीय प्रशासन को विभिन्न सेवाएं प्रदान कर इस दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं. इनमें बचाव और निकासी अभियान, प्राथमिक उपचार और आपातकालीन देखभाल, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा और आपदा प्रतिक्रिया तथा पुनर्वास प्रयासों में सहायता शामिल है. एक प्रशिक्षित और तैयार नागरिक बल की आवश्यकता आज पहले से कहीं अधिक है और MYBharat (मेरा युवा भारत)इस राष्ट्रीय मिशन में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है. सभी उत्साही युवाओं से आह्वान है कि वे आगे आएं और मेरा युवा भारत नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराएं. पंजीकरण प्रक्रिया सरल है और MYBharat के आधिकारिक पोर्टल https://mybharat.gov.in के माध्यम से की जा सकती है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!