WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथ

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर निर्गत करें अधिकारी: अनीता देवी

बालूमाथ (लातेहार)। लातेहार जिला परिषद की उपाध्यक्ष अनीता देवी ने सोशल मीडिया में मिली शिकायत पर बालूमाथ प्रखंड विकास अधिकारी सोमा उरांव से दूरभाष पर बात की. उन्‍होने आनंद यादव, भैंसादोन के पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने का अनुरोध किया. बीडीओ के अवकाश में होने के बावजूद एक घंटे के अंदर जन्म प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया.

Advertisement

बता दें कि आनंद यादव के ने जिला परिषद के ग्रुप में जन्‍म प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत की थी. शिकायत को संज्ञान में लेते हुए इस समस्या का समाधान किया गया है. आनंद यादव ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से ब्लॉक का चक्कर लगा रहा था. जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उनका बच्चे का एडमिशन किसी भी विद्यालय में नहीं हो पा रहा था.

Advertisement

एक साल चक्कर लगाने के बाद आनंद यादव थक हारकर कर उपाध्यक्ष अनीता देवी के पास व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी पीड़ा व्‍यक्‍त की. ज्ञात हो कि प्रखंड कार्यालयों में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए लोगों को महीनों चक्कर लगाना पड़ता है. जिप उपाध्यक्ष ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से बातचीत के क्रम में अनुरोध किया है, कि जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र एक सप्ताह के अंदर बनकर मिल जाए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

Advertisement

बीडीओ सोमा उरांव के द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया है. जिप उपाध्यक्ष ने बालूमाथ बीडीओ को दिए गए जानकारी को संज्ञान में लेकर तुरंत मामले का निष्पादन करने हेतु धन्यवाद दिया है और कहा कि भविष्य में भी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए किसी को परेशान ना होना पड़े ऐसी व्‍यवस्‍था की जानी चाहिए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!