green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

डीसी के निर्देश पर डीटीओ ने वाहन चालकों के बीच चलाया जागरूकता कार्यक्रम

पंपलेट व स्‍पीड लिमिट का स्‍टीकर बांटा गया

 लातेहार। परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर झारखंड में तीन से नौ नवंबर तक साप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. लातेहार में भी उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के द्वारा इस साप्‍ताहिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है. श्री मंडल ने सभी वाहन चालकों से सड़क पर निर्धारित गति सीमा पर ही वाहन चलाने की अपील की जा रही है. शुक्रवार को रांची-चतरा एनएच- 22 पर मकईयटांड पुलिस पिकेट, बालूमाथ के पास जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में दो पहिया, तीन पहिया और भारी वाहन चालकों के वाहनों पर स्पीड लिमिट के पंपलेट लगाया गया. इस दौरान श्री मंडल ने सड़क सुरक्षा की जानकारी वाहन चालकों को दी. सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो तनवीर ने वाहन चालकों को तेज रफ्तार से अपने वाहन का परिचालन नहीं करने एवं सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी. वाहन चालकों के बीच पंपलेट बांटा गया और स्पीड लिमिट का स्टीकर लगाकर उन्‍हें जागरूक किया गया. कई वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गयी.  मौके पर मोटरयान निरीक्षक सुनील कुमार, जिला सड़क सुरक्षा सेल के सभी सदस्य एवं पुलिस बल मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!