Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

पुलिस सभा में किया गया कई समस्‍याओं का ऑन द स्‍पॉट समाधान

लातेहार। मंगलवार को शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड में अवस्थित न्‍यू पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्‍यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया. पुलिस सभा में पुलिस अधीक्षक ने कई पुलिस कर्मियों की समस्‍याओं का ऑन द स्‍पॉट समाधान किया. पुलिस सभा में पुलिस अधीक्षक ने विगत माह हुई पुलिस सभा में लाये गये  समस्याओं के समाधान की समीक्षा की. उन्‍होने कहा कि पुलिस सभा का उदेश्‍य पुलिस कर्मियों के कल्याण को बढ़ावा देना एवं उनके कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का समाधान करना है. इस मौके पर कई पुलिसकर्मियों ने अत्यंत अनुशासित और सोहार्दपूर्ण माहौल में अपनी व्यक्तिगत व सेवा संबंधी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के सामने रखा. शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और नियमानुसार समाधान हेतु निर्देश जारी किया गया. पुलिस सभा में जिले के पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अलावा सभी थाना, पुलिस पिकेटों और विभिन्न शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!