WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍य

एक दिवसीय शिविर का आयोजन, बीमा व पेंशन योजनाओं की जानकारी दी गयी

लातेहार। जिला विधिका सेवा प्राधिकार एवं भारतीय स्‍टेट बैंक के संयुक्‍त तत्‍वावधान में महुआडांड़ प्रखंड के अंंबाटोली पंचायत में एक दिवसीय सेच्‍यूरेशन शिविर का आयोजन किया गया. इस आशय की जानकारी देते महुआडांड़ कानूनी केंद्र के पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के दस वर्ष पूरे हो गये हैं. ऐसे में वैसे बचत खातों को एक्टिव किया गया जो किसी कारण से बंद हो गये थे या फिर चालू नहीं थे.

Advertisement

ऐसे खाते भी सामने आये जिनका केवाईसी नहीं हो पाया था. उनका रिवेरीफिकेशन किया गया. उन्‍होने शिविर में बताया कि भारत सरकार के द्वारा प्रायोजित एवं समर्थित तीन सामाजिक सुरक्षा योजनायें जैस प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति योजना और अटल पेंशन योजना की जानकारी दी गयी. बैंक के शाखा प्रबंधक मिन्‍सेलास लकड़ा ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों का बीमा एवं पेंशन योजना का लाभ देने के लिए संकल्पित है.

Advertisement

उन्‍होने बताया कि शिविर में नये खाते भी खोले गये. पीएलवी इंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि डोर टू डोर संपर्क कर खाते खोले जा रहे हैं और बीमा एवं पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है. मौके पर अंबवाटोली सीएसपी संचालक अंकित कुमार,पीएलवी इन्द्रनाथ प्रसाद और आजाद अहमद सहित ग्रामीण मौजूद थे.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!