mahesh singh banner new nn
बालुमाथ

भीषण सड़क हादसे में एक हाइवा चालक की मौत, दूसरा गंभीर

लातेहार के बारियातू थाना क्षेत्र की घटना

Ashish Tagore

लातेहार। सोमवार की सुबह हुई एक भीषण सड़क हादसे में एक हाइवा चालक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास घटी. यहां दो हाइवा में सीधी टक्‍कर हो गयी. इसमें एक हाइवा चालक की मौत हो गयी. उसकी पहचान केरेडारी निवासी मो सोहेल अंसारी के रूप में की गयी है.

Advertisement

जबकि दूसरा चालक मिथिलेश कुमार को बालुमाथ स्‍वास्‍थ्‍य केद्र में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक है. उसका प्राथमिक इलाज कर रिम्‍स रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार दो हाइवा ( जेएच 09 बीजी-2028) और ( जेएच-2 बीपी-5359) की बरनी यादव पेट्रोल पंप के सामने सीधी टक्‍कर हो गयी. इसमें जेएच-09 बीजी 2028 संख्‍या की हाइवा चला रहे चालक मो सोहेल की मौके पर ही मौत हो गयी.

घायल चालक

Advertisement

टक्‍कर इतनी भीषण थी कि दोनो हाइवा का अगले हिस्‍से के परखच्‍चे उड़ गये. मृत चालक का शव हाइवा में फंंस गया. उसे जेसीबी मशीन के द्वारा निकाला गया. घटना की सूचना मिलने पर बारियातू थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर यातायात सेवा बहाल किया. बताया जाता है कि एक हाइवा पांडू से कोयला ले कर टोरी साइडिंग जा रहा था जबकि दूसरा हाइवा टोरी साइडिंग से कोयला अनलोड कर केडी पांडू जा रहा था.

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!