Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
महुआडांड़

कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष पद के लिए रायशुमारी खत्‍म, अब गेंद शीर्ष नेतृत्‍व के पाले मे

लातेहार। लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के चयन लिए रायशुमारी खत्‍म हो गयी है. बता दें कि लातेहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को लेकर तीन दिवसीय विशेष बैठक सह रायशुमारी का आयोजन किया गया था. अंतिम बैठक महुआडांड़ के  जिला परिषद डाक बंगला आयोजित की गयी. इसमें पर्यवेक्षक सह महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुनील केदार, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (PCC) के पर्यवेक्षक एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, हिंदु न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक,  मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह तथा प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद मौजूद थे.

Advertisement

बता दें कि लातेहार जिला अध्‍यक्ष पद के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत की. इनमें कार्यकारी अध्‍यक्ष गुंजर उरांव, जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी व युवा प्रदेश उपाध्‍यक्ष आफताब आलम समेंत कामेश्वर यादव, प्रिंस गुप्ता, रविन्द्र राम, नसीम अंसारी, साजन कुमार, लाडले हसन, सुरेंद्र उरांव, सलाम अंसारी, शहीद अंसारी, मुकेश कुमार व पप्पू पासवान का नाम शामिल है.

Advertisement

 पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को जिला स्तर पर मजबूत बनाना है. जिलाध्यक्ष पद के लिए 15 नाम आये हैं. इन पर चर्चा कर रायशुमारी की गयी. अंतिम निर्णय 30 सितंबर को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया जायेगा.  पर्यवेक्षक सुनील केदार ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात है कि केंद्रीय नेतृत्व सीधे उनकी राय ले रहा है. विधायक रामचन्द्र सिंह एवं हिंदु न्यास बोर्ड अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने भी संगठन के हित में काम करने वाले प्रत्याशियों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अभय मिंज ने किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह, युवा कांग्रेस स्टेट -कॉर्डिनेटर सह कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय बहादुर सिंह,  विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर,  मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजित पाल कुजूर आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!