Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडमहुआडांड़

कांग्रेस हमेशा से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती आयी है: रामचंद्र सिंह

कांग्रेस का जन संवाद एवं एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

महुआडांड़ (लातेहार)।  महुआडांड़ मुख्‍यालय के  जिला परिषद डाकबंगला में बुधवार को जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जन संवाद एवं एसआईआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्‍यक्षता कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तेखार अहमद ने किया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह उपस्थित थे. जबकि अन्‍य अतिथियों में जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव, सेवा दल अध्यक्ष बृंदबिहारी प्रसाद यादव, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव व जिला महासचिव सुरेन्द्र भारती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. अतिथियों का  पुष्पगुच्छ एवं माल्‍यापर्ण कर स्‍वागत किया गया.  मंच का संचालन जिला कांग्रेस आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने किया. सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें समाधान की दिशा में आगे बढ़ाना है.  उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनने और सरकार तक पहुंचाने की बात कही. मास्टर ट्रेनर विश्वनाथ पासवान एवं रविन्द्र राम ने एसआईआर प्रशिक्षण शिविर के तहत उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया. संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आवश्यक जानकारी साझा की. कार्यक्रम में जिला सचिव अजय प्रसाद,जिला महासचिव भानु प्रसाद , रामनरेश ठाकुर, किशोर तिर्की, प्रखण्ड अध्यक्ष अभय मिंज, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन,युवा प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहेल मुखिया प्रमिला मिंज,रोशनी कुजूर,सुषमा कुजूर, पंचायत समिति निर्मला टोप्पो  कांता एक्का सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!