WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीहलातेहार

छिपादोहर रेलवे स्टेशन में शुरू हुआ पलामू एक्सप्रेस का ठहराव

लातेहार। चतरा सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास से छिपादोहर रेलवे स्टेशन पर पलामू एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है. बुधवार की देर रात से इस ट्रेन का रुकना प्रारंभ हुआ. इससे  क्षेत्रवासियों में अपार हर्ष और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. ठहराव शुरू होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने स्टेशन परिसर में पायलट एवं सह पायलट का अंग वस्त्र भेंट कर माला पहना कर स्‍वागत किया. उन्‍होने उनका मुंह मीठा भी कराया. इसके बाद हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया. कार्यक्रम में भाजपा लातेहार जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि इस अवसर पर दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने उपस्थित होकर सांसद कालीचरण सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस ठहराव से छिपादोहर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी सुविधा होगी.  जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह ने इसे सांसद के प्रयासों का परिणाम बताया और कहा कि सांसद निरंतर क्षेत्र में रेल सेवा को बेहतर करने के लिए प्रयासरत हैं.

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष विष्णुदेव गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, जिप सदस्य सह भाजपा नेता कन्हाई सिंह, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, पंसस विकास तिवारी, युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य दीपक तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित कुमार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, मिलन शुक्ला, सतीश यादव, धीरज कुमार, दिलीप पासवान, अतुल कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस स्टेशन पर पलामू एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की जा रही थी. सांसद के प्रयास से यह मांग पूरी होने पर अब स्थानीय यात्रियों को रांची, पटना और दिल्ली जैसे बड़े शहरों की यात्रा में काफी आसानी होगी.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!