


कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हो कर बाईपास चौक पहुंची. इसके बाद थाना चौक और मुख्य पथ हो कर काली मंदिर मोड़ पहुंची. इसके बाद मानस पथ हो कर औरंगा नदी तट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोचारण के बीच कलशों में जल भरा गया.
मौके पर विमला देवी, महेंद्र प्रसाद शौंडिक, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, सुनील प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, रामदेव प्रसाद, विशाल चंद्र साहू, गजेंद्र प्रसाद, भोला प्रसाद, इंद्रदेव प्रसाद, संतोष पासवान, ओमप्रकाश प्रसाद, रंजीत कुमार, निशा आरपीडी, राहुल कुमार (आरपीडी) पवन प्रसाद और चिंटू आदि मौजूद थे.