Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

चिल्‍ड्रेन कान्‍वेंट में परीक्षाफल सह अभिभावक शिक्षक गोष्‍ठी का आयोजन

लातेहार। शहर के नगर पंचायत कार्यालय रोड मेंं अवस्थित चिल्‍ड्रेन कान्‍वेंट स्‍कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशन सह अभिभावक शिक्षक गोष्‍ठी का आयोजन किया गया. मौक पर कक्षा प्री नर्सरी से सातवें वर्ग के छात्र व छात्राओं का परीक्षाफल प्रकाशित किया गया. परीक्षाफल विद्यालय के प्राचार्य शशिभूषण पांडेय ने जारी किया. उन्‍होने छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट-कट नहीं है. परिश्रम कर ही सफलता हासिल की जाती है. जारी परीक्षाफल में कक्षा प्री नर्सरी मे आरनव आर्या, मो अली व सोनम कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्‍थान प्राप्‍त किया. जबकि कक्षा नर्सरी में  आयांश रत्‍ना, श्रेयांश कुमार व सक्षम कुमार, कक्षा एक में  अभिराज कुमार, मसदुल कौमज व साक्षी कुमारी, कक्षा दो में अनमोल राज, आरूष आर्या व अभिजीत सिंह, कक्षा तीन में सत्‍यम पांडेय, शशि कुमार व शेखर कुमार, कक्षा चार में जिया कुमारी, आशी कुमारी व रितेश कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्‍कार प्राप्‍त किया. जबकि कक्षा पांच में  दिव्‍यांशी सोनी, अभिराज कुमार व काजल पांडेय, कक्षा छह में आस्‍था कुमारी, परिधि कुमारी व खुशी कुमारी तथा कक्षा सात में जानवी कुमारी, सरगुन रानी व सौम्‍या कुमारी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्‍कार प्राप्‍त किया. प्राचार्य श्री पांडेय ने उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले बच्‍चों को पुरस्‍कार भेंट कर उनका हौसला अफजाई किया. उन्‍होने अभिभावको से अपने बच्‍चों की घर में पढ़ाई करने में मदद करने की अपील की. कहा कि विद्यालय में सभी बच्‍चों पर ध्‍यान दिया जाता है लेकिन घर में भी बच्‍चों को गाईड करना आवश्‍यक है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं में शिवानी वर्मा, आशीष कुुुुुमार, करूणा मिश्रा, पूजा कुमारी, रिया कुमारी, सोनल अग्रवाल, खुशी राणा व खुशी रानी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!