लातेहार। सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकेश पाठक के पिता प्रभु नारायण पाठक के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सहायक अध्यापक संघ के जिला अतुल कुमार के नेतृत्व में कई सहायक अध्यापकों ने पलामू के केतात गांव में भाग लिया. उन्होने वहां दिवगंत आत्मा को अपनीीश्रद्धांजलि दी और शोक संत्पत परिजनों को ढांढ़स बंधाया. बता दें कि दिवगंत पाइक क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, रातू, रांची के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. विगत एक माह से शैफर्ड अस्पताल रांची में भर्ती थे. उनका निधन इलाज के दौरान हो गया था. श्रद्धांजलि देने वालों में सहायक शिक्षक जगतमणि वैद्य, सहायक आचार्य अनूप कुमार, पवन कुमार यादव, अनुपम कुमार मिश्र, ध्रुव कुमार पांडेय व पंकज मिश्र आदि शामिल थे. जिला अध्यक्ष ने बताया कि चार माह के अंदर पहले माता और अब पिता का छाया उठ जाना असहनीय क्षति है. ईश्वर श्री पाठक के पूरे परिवार को सहन शक्ति प्रदान करे.