Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

पायल बनारसी ने अपने भजनों से लातेहार वासियों को झूमाया

लातेेेेहार। शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड स्थित राजहार अखाड़ा और बाइपास चौक अखाड़ा के तत्‍वावधान में जिला मुख्‍यालय में भव्‍य शोभा यात्रा निकाली गयी. इस शोभा यात्रा में वाराणसी की पायल बनारसी व विनय मिश्रा ने अपने भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इससे पहले समाजसेवी प्रमोद गुप्‍ता व दीपक विश्‍वकर्मा के अलावा राजहार अखाड़ा के संरक्षक गोविंद प्रसाद, रामदेव प्रसाद, अध्‍यक्ष राहुल कुमार (आरपीडी), पवन कुमार, चिंटू कुमार, महाकाल व ओम प्रकाश आदि ने अंग वस्‍त्र भेंट कर उन्‍हें सम्‍मानित किया. इसके बाद यहां से शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया.

इसके बाद शोभा यात्रा शहर के बाइपास चौक अखाड़ा पहुंची. यहा नगर पंचायत अध्‍यक्ष महेश सिंंह, अध्‍यक्ष शंभू प्रसाद व सचिव दीपक विश्‍वकर्मा समेंत अखाड़ा के अन्‍य पदाधिकारियों ने पायल बनारसी व विनय मिश्रा का स्‍वागत किया. इसके बाद शोभा यात्रा शहर के श्रीरामनवमी पूजा महासमिति के मुख्‍य अखाड़ा थाना चौक पहुंची.  यहां भी दोनो गायक कलाकारों का स्‍वागत किया गया. पायल बनारसी ने यहां जब भारत का बच्‍चा बच्‍चा जय श्री राम बोलेगा गाया तो लोग झूूम उठेे. रामनवमी के शोभा यात्रा में बारिश ने भी खलल डालने का प्रयास किया, लेकिन रामभक्‍तों का उत्‍साह चरम पर था. लोग बारिश मे भी भीगते हुए झूम रहे थे. इधर, शहर के बाजारटांड़ में श्रीरामनवमी पूजा समिति के द्वारा कला कौशल प्रदर्शन व पुरस्‍कार वितरण का आयोजन किया गया. झांकी में जुुुुबली चौक अखाड़ा को प्रथम, बहेराटांड़ को दूसरा और करकट अखाड़ा को तीसरा पुरस्‍कार दिया गया. मौके श्रीरामनवमी पूजा महासमिति के संरक्षक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, संरक्षक जय कुमार सिंह, विशाल भास्‍कर, अध्‍यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्‍यक्ष पंकज तिवारी, महामंत्री राजन तिवारी समेंत अन्‍य लोगों ने पुरस्‍कारों का वितरण किया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!