file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

…. तो मेदिनीनगर के लोगों को शीघ्र मिलेगी विमान सुविधा

पलामू चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्‍ट्रीज की बैठक में दी गयी जानकारी

लातेहार, 23 दिसंबर। पलामू चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंंडस्‍ट्रीज की एक बैठक मेदनीनगर में आयोजित की गयी. इस बैठक में लातेहार चैंबर ऑफ कामर्स के कई पदाधिकारियो ने भाग लिया. बैठक में बतौर मुख्‍य अतिथि पलामू सांसद बीडी राम थे. बैठक में बताया गया कि मेदिनीनगर शीघ्र ही हवाई अड्डा व विमान की सेवा लोगों को मिलेगी. इसके लिए इंडिगो एयरलाइंस से बातचीत चल रही है.

Advertisement

अगर सब कुछ ठीक रहा तो यहां से दिल्‍ली, कोलकाता, पटना और रांची आदि नगरों के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी. हालांकि इसके लिए इंडिगो ने मेदनीनगर हवाई अड्डे में मूलभूत सुविधायें उपलब्‍ध कराने की शर्त रखी है. उन्‍होने कहा कि अगर मेदिनीनगर हवाई अड्डे में टर्मिनल समेंत अन्‍य सुवधिायें उपलब्‍ध करायी जाती है तो वे अपने विमानों की सेवा वहां से दे सकते हैं.  बैठक में नगरउंटारी को देवनगरी के रूप में घोषित करने, रांची से वाराणसी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन चालू करने, कृषि कर माफ करने आदि की मांग सरकार से की गयी.

Advertisement

कहा गया कि इसके लिए एक प्रतिनिधि सरकार के मंत्री व अधिकारियों से वार्ता करेगी. इससे पहले मेदिनीनगर की मेयर अरूणा शंकर ने अतिथियों को अंग वस्‍त्र व बुके भेंट कर सम्‍मानित किया. बैठक में लातेहार चैंबर ऑफ कामर्स के अध्‍यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, निर्मल कुमार महलका, निर्दोष प्रसाद, सुनील कुमार शौंडिक व प्रवीण कुमार आदि शामिल थे.

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!