Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
राज्‍यलातेहार

लातेहार ब्लॉक सभागार में पेसा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

लातेहार। लातेहार प्रखंड सभागार में आयोजित दो दिवसीय पेसा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को किया गया. इस प्रशिक्षण में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर पेसा कानून की समझ, उसकी उपयोगिता तथा ग्रामसभा की सशक्त भूमिका पर विस्तृत जानकारी देना था.

Advertisement

समापन सत्र में प्रशिक्षकों ने बताया कि पेसा कानून आदिवासी एवं ग्रामीण समाज को निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करता है. इसके तहत ग्रामसभा को विकास योजनाओं की स्वीकृति, सामाजिक न्याय, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों को बनाए रखने का अधिकार है.  प्रशिक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों को व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से जागरूक किया गया ताकि वे अपने-अपने पंचायतों में सही तरीके से इस कानून को लागू कर सकें.

Advertisement

मौके पर सभी मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे अपने गांवों में पेसा कानून की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएंगे और ग्रामसभा को अधिक सशक्त बनाएंगे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रखंड प्रशासन एवं प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Advertisement
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!