लातेहार। दामोदर घाटी निगम, तुबेद कोल माइन्स, लातेहार में सात जुलाई को 79 वा स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया. डीवीसी ने सीएसआर द्वारा अपने स्थापना दिवस के मौके पर परियोजना प्रभावित मध्य विद्यालय तुबेद में मिड डे मील प्रोग्राम में बच्चों के भोजन हेतु प्लेट ग्लास का वितरण किया. डीवीसी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोग्राम द्वारा बच्चों को खेल सामग्री का भी वितरण किया गया. डीजीएम (माइनिंग) दीपक कुमार ने बताया कि यह पहल शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और छात्रों के बीच खेलों को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू की गई. स्कूल की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्लेट ग्लास दिए गए, जबकि शारीरिक फिटनेस, टीम वर्क और खेल में बेहतरीन प्रदर्शन को बढ़ावा देने के लिए खेल का सामान बांटा गया. विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों को मध्याह्न भोजन हेतु डीवीसी के सीएसआर विभाग से मांग कि गई थी. इस मौके पर डीवीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (माइनिंग), एसडी सिंह ने बकहा कि डीवीसी परियोजना प्रभावित समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा और खेलों में निवेश युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने और सर्वांगीण विकास के अवसर पैदा करने में अहम भूमिका निभाता है.