लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर सोमवार को जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा संघन एरिया डॉमिनेशन ड्राइव चलाया गया. इसका मुख्य उदेश्य सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं ग्रामीणों को सजग और जागरूक करना था. इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नावाडीह माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों के साथ एक संवाद किया. पुलिस के द्वारा छात्रों को यातायात सुरक्षा और साइबर क्राइम की जानकार दी गयी. बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन नहीं करने के कारण होती है. साइबर अपराध की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल पर आये किसी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करें. अपने ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करें. कार्यक्रम में अंधविश्वास उन्मूलन की जानकार दी गयी. इसके अलावा किसी भी आपता स्थित में मदद के लिए डायल 112 के उपयोग की जानकारी दी गयी. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षक मौजूद थे.