mahesh singh banner new nn
अपराध

पुलिस ने 14 एकड़ वन भूमि पर लगी अफीम की फसल को नष्‍ट किया

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के‍ निर्देश पर जिले के  विभिन्‍न थाना क्षेत्रो में अफीम की खेती करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इन दिनों लगातार अभियान चला कर अवैध रूप से की गयी अफीम की खेती को नष्‍ट कर रही है. मंगलवार को जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के इचाक व जांचो ग्राम के बीच वन क्षेत्र वाली करीब 14 एकड़ भूमि पर लगी अफीम की खेती को ट्रैक्‍टर से रौंद कर नष्‍ट किया गया है.

Advertisement

बता कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है. ग्रामीणों को अफीम की खेती के बारे में होने वाली नुकसान के बारे में बताया जा रहा है. उन्‍होने अफीम की खेती नहीं करने की अपील की जा रही है. उन्‍हें बताया जा रहा है कि अवैध रूप से अफीम की खेती करना एक दंडनीय अपराध है और इसमें सजा का प्रावधान है. नुक्‍कड़ नाटकों के द्वारा भी ग्रामीण क्षेत्रों में अफीम की खेती नहीं करने के लिए ग्रामीणों को सजग और जागरूक किया जा रहा है. मुखिया एवं अन्‍य जन प्रतिनिधियों से भी ग्रामीणों को जागरूक करने एवं अगर कहीं अफीम की खेती की जा रही है तो इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की गयी है.

Advertisement

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!