mahesh singh banner new nn
राज्‍य

पुलिस ने 37 मवेशी लदे कंटेनर को किया जब्‍त

लातेहार। शुक्रवार की अपराह्न करीब 11 बजे लातेहार पुलिस ने गौवंशीय पशु से लदे एक कंटेनर को जब्‍त किया है. इसमें 37 गौवंशीय पशु लदे थे. जिनमें 36 बैल व एक गाय शामिल है. दरअसल पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्‍त सूचना पर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी समय शहर से सटे होटवाग इलाके में अवस्थित पहाड़ी ढाबा के पास पुलिस ने एक कंटेनर को आते देखा.

विज्ञापन

पुलिस ने उसे रोक कर जांच की तो उसमें गौवंशीय पशु पाये गये. पुलिस ने वाहन चालक से लदे पशुओं की कागाजातों की मांग की तो वाहन चालक प्रस्‍तुत नहीं कर सकता. इसके बाद पुलिस ने कंटेनर को जब्‍त कर वाहन चालक विनय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. उसने बताया कि वाहन यूपी की है और वह पलामू के सतरबवा से मवशियों को लाद कर रांची जा रहा था. पुलिस के अनुसार मामला गौ तस्‍करी से जुड़ा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मवेशियों को कंटेनर से उतार कर खेतों मे चरने के लिए छोड़ दिया गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!