लातेहार
प्रेमचंद पांडेय ब्रााह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष बने


लातेहार। सदर प्रखंड के बिशुनपुर ग्राम निवासी सह भाजपा के वरीय नेता प्रेमचंद पांडेय को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का लातेहार जिला अध्यक्ष बनाया गया है. इस संबंध में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा ने एक नियुक्ति पत्र जारी किया है. उन्होने कहा कि संगठन, समाज एवं राष्ट्र सेवा के लिए श्री पांडेय की निष्ठा, समर्पण एवं सक्रिय योगदान को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति प्रदान किया गया है. श्री पाडेय ने कहा कि उन्हें जिस विश्वास व भरोसे के साथ महासभा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेगें. श्री पांडेय को जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर पंकज तिवारी, पुरुषोतम पांडेय, आशीष पांडेय, आनंद पांडेय, संजय पांडेय, नीरज पांडेय, मिथिलेश पांडेय, पारस तिवारी, गुड्डू दुबे व रामप्रवेश पांडेय समेंत कई लोगों ने बधाई दी है.