Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

एसवीएम में प्रांतीय आचार्य चयन परीक्षा कल तैयारियाँ पूर्ण

लातेहार | विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में 22 मार्च को आयोजित होने वाली ‘प्रांतीय आचार्य चयन परीक्षा’ की पूर्व तैयारी हेतु आज सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. बैठक में बताया गया कि सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ ,लातेहार को पलामू एवं गुमला विभाग के परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है. इस केंद्र पर कुल 382 प्रतिभागी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. पूरे झारखंड प्रांत के 10 केंद्रों पर कुल 4462 परीक्षार्थी अपनी मेधा का प्रदर्शन करेंगे. हजारीबाग विभाग प्रमुख सह प्रांतीय आचार्य चयन परीक्षा पर्यवेक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए परीक्षा संचालन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने परिक्षार्थियों के होने वाले ऑनलाइन अटेंडेंस की भी जानकारी दी. उन्होंने वीक्षक (Invigilator) के रूप में निभाई जाने वाली भूमिकाओं और अनुशासन के मानकों पर प्रकाश डाला. बैठक के दौरान आचार्य दीदी ने अपनी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया ताकि परीक्षा का निष्पक्ष और सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय, केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी एवं जितेंद्र राम (सरस्वती शिशु मंदिर, बरियातू) मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!