नगर पंचायत चुनाव, लातेहार
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान


इसके अलावा श्री सिंह ने नगर पंचायत क्षेत्र के चंदनडीह क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत विस्थापित हुए लोगों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था कराने, स्थाई बस स्टैंड बनवाने, उच्च शिक्षा हेतु बंद पड़े दिनों डिग्री कॉलेज को खुलवाने, पुरानी सभी पीसीसी सड़कों को नया कराने, एसबीआई के सामने बने बड़ा तालाब का सुंदरीकरण एवं वहां बोटिंग की व्यवस्था कराने, शहर में रैन बसेरा और यात्री शेड बनवाने, रिक्शा चालकों को नई ई रिक्शा दिलवाने आदि की बात की. श्री सिंह ने जीत का दावा करते हुए कहा कि उन्हें समाज का हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है और लोगों ने उन्हें विजयी बनाने का मन बना लिया है.
बता दें कि महेश सिंह इस नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं. उनके जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रदेश परिषद सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष बंशी यादव, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, मुकेश पांडेय, विवेक चंद्रवंशी, दुर्गा प्रसाद, राकेश कुमार सहित भाजपा के कई नेता भी शामिल थे.