Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह ने चलाया जनसंपर्क अभियान

लातेहार। नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में श्री सिंह ने सोमवार को शहर के जुबली चौक एवं बानपुर एवं मंगलवार को रेलवे स्टेशन रोड में में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उन्हें विजयी बनाने के अपील की. कहा कि उनकी प्राथमिकता लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाना है. सिंह ने लातेहार में होल्डिंग टैक्स माफ कराने की बात कही. कहा कि लातेहार एक मेसो अधिसूचित क्षेत्र है. यहां गरीब जनता निवास करती है, यहां तो होल्डिंग टैक्स होना ही नहीं चाहिए. इसके अलावा श्री सिंह ने नगर पंचायत क्षेत्र के चंदनडीह क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत विस्थापित हुए लोगों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था कराने, स्थाई बस स्टैंड बनवाने, उच्च शिक्षा हेतु बंद पड़े दिनों डिग्री कॉलेज को खुलवाने, पुरानी सभी पीसीसी सड़कों को नया कराने, एसबीआई के सामने बने बड़ा तालाब का सुंदरीकरण एवं वहां बोटिंग की व्यवस्था कराने, शहर में रैन बसेरा और यात्री शेड बनवाने, रिक्शा चालकों को नई ई रिक्शा दिलवाने आदि की बात की. श्री सिंह ने जीत का दावा करते हुए कहा कि उन्हें समाज का हर वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है और लोगों ने उन्हें विजयी बनाने का मन बना लिया है. बता दें कि महेश सिंह इस नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं. उनके जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रदेश परिषद सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष बंशी यादव, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, मुकेश पांडेय, विवेक चंद्रवंशी, दुर्गा प्रसाद, राकेश कुमार सहित भाजपा के कई नेता भी शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!