लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निेर्देश पर गुरूवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के ग्राम शल्यपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान स्थानीय लोगों मादक पदार्थों (अफीम एवं गांजा) की खेती नहीं करने करने की अपील की गयी. कहा गया कि अवैध रूप से अफीम की खेती करना कानूनन जुर्म है. इसके लिए सजा का प्रावधान है. उन्होने कहा कि अगर कहीं अवैध रूप से खेती की जा रही है तो इसकी सूचना स्थानीय मुखिया, पुलिस व प्रशसान को दें. पुलिस के अधिकारियों ने मौक पर सड़क सुरक्षा की भी जानकारी दी. कहा कि हमेशा यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए. नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने की हिदायत दी. जागरूकता अभियान में मद्य निषेध, बाल मजदूरी, डायन प्रथा उन्मूलन,साइबर अपराध से बचाव, स्वच्छता तथा आपातकालीन सेवा डायल 112 की भी जानकारी दी गयी. सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया.