Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

मनुष्य को स्वस्थ और जीवित रहने के लिए पर्यावरण की रक्षा करना आवश्यक: पीडीजे

व्यवहार न्यायालय, लातेहार में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

न्यायिक अधिकारियों ने लगाये पौधे

लातेहार। झालसा, रांची के निर्देश पर 22 अप्रैल को व्यवहार न्यायालय, लातेहार में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है, जहां जीवन संभव है. ऐसे में पृथ्वी पर जीवन को बचाए रखने के लिए धरती की प्राकृतिक संपत्ति को सुरक्षित रखना भी बहुत आवश्यक है. प्रकृति की सबसे बुद्धिमान रचना मनुष्य है, लेकिन वह आज के समय में धरती का ध्यान रखना भूल गया है. उन्होने कहा कि यदि मनुष्य स्वस्थ और जीवित रहना चाहता है तो उसके लिए पर्यावरण के मसलों पर ध्यान देना आवश्यक है और इसकी अहमियत को समझना और स्वीकार करना भी जरूरी है. अब इंसानों का सतर्क होना बहुत ही आवश्यक है और पर्यावरण को सुरक्षित करने की दिशा में अहम कदम उठाए जाना भी जरूरी है. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार दूबे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुनिल दत्ता द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आन्नद, एसीजेएम कुमारी जीव, सीनियर सिविल जज तृतीय-सह-न्यायिक दण्डाधिकारी मीनाक्षी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, प्रधान न्यायिक दण्डाधिकारी, जेजेबी-सह-प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन एवं व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों के द्वारा पौधा लगा कर पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया.

 

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!