Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

त्‍वरित टिप्‍पणी: कहीं आशा देवी महेश सिंह का खेल न बिगाड़ दे

लातेहार। नगर निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन लोग उस समय हैरान रह  गये, जब भाजपा की जिला मंत्री आशा देवी ने अपना नामांकन अपर समार्हता के समक्ष नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए दाखिल किया. बता दें कि भाजपा प्रदेश नेतृत्‍व में पूर्व जिप सदस्‍य महेश सिंह को नगर अध्‍यक्ष पद के लिए अपना समर्थन दिया और महेश सिंह ने बुधवार को भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी के रूप में नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन किया. लेकिन इसी दौरान आशा देवी ने भी अध्‍यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. बता दें कि आशा देवी चुनाव की घोषणा होेने के बाद से ही लोगों से संपर्क कर रही थी और नगर अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी के लिए खुद को नामित करने की बात कह कर समर्थन मांग रही थी.

बताया जाता है कि आशा देवी ने प्रदेश नेतृत्‍व को अपना नाम भेजा था और नगर पंचायत अध्‍यक्ष पद के लिए समर्थन देने  का आग्रह किया था. लेकिन महेश सिंह को प्रदेश नेतृत्‍व ने अपना समर्थन दिया. दो फरवरी को महेश सिंह का नाम सामने आने के बाद तीन फरवरी को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की गयी. इसी बैठक में महेश सिंह का भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी होने की औपचारिक घोषणा की गयी थी.  इस बैठक में आशा देवी ने भाग लिया था. सबों ने यह कह कर आशा देवी की प्रशंसा की थी कि उन्‍होने प्रतिद्धविंता छोड़ कर बैठक में भाग लिया है. आशा देवी के नामांकन दाखिल करने के बाद जब भाजपा के बड़े नाम वाले नेताओं से पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया तो उन्‍होने बताया कि उन्‍हें डमी के तौर पर खड़ा किया गया है, अगर किसी कारणवश महेश सिंह का नामांकन रद्द हो जाता है तो आशा देवी उस परिस्‍थति में भाजपा समर्थित प्रत्‍याशी हो सकती है. अगर नामांकन स्‍क्रूटनी में सही पाया गया तो वे नाम वापस ले लेगीं. लेकिन डर इस बात की है कि अगर आशा देवी ने यह कह कर कि उन्‍हें लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है और नामांकन वापस नहीं लिया तो महेश सिंह का खेल बिगड़ सकता है. वहीं कई भाजपाइयों ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि  भाजपा के ही एक वर्ग को महेश सिंह को प्रदेश नेतृत्‍व के द्वारा समर्थन देना नागवार गुजर रहा है. इसलिए उन्‍होने आशा देवी को खड़ा कर महेश सिंह को डैमेेज देने के लिए मैदान पर उतारा है. अब तो नामांकन वापस लेने की तिथि छह फरवरी को ही यह पता चल जायेगा कि आशा देवी मैदान में रहती है या नहीं.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!