maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

बैद्यनाथ राम को ग्रामीण विकास और पंचायती राज संसदीय स्थायी समिति के सदस्य बनाये जाने पर हर्ष

लातेहार।  राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को संसद की महत्वपूर्ण ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है. उनके इस महत्वपूर्ण दायित्व को लेकर झारखंड, विशेषकर लातेहार जिले के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है.बधाई देने वालों में झामुमो जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव, जिला 20 सूत्री उपाध्‍यक्ष अरूण कुमार दुबे, समशुल होदा, प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, जिला प्रवक्‍ता सुशील कुमार यादव, विशाल कुमार, आर्सेन तिर्की, विलासी टोपनो, अशोक पांडेय आदि का  नाम शामिल है. बता दे कि संसदीय स्थायी समिति ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीण जनता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सरकार की योजनाओं और नीतियों की समीक्षा करती है. समिति के माध्यम से सांसद ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को संसद के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने के साथ-साथ योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी दे सकते हैं. श्री राम के समिति का सदस्य बनने से झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा. राज्य के गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार, सिंचाई, आवास, पंचायतों को अधिकार एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों को लेकर सांसद अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे. लातेहार जैसे ग्रामीण बहुल जिले के लिए यह जिम्मेदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. जिले के सुदूरवर्ती एवं पिछड़े क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने, ग्रामीणों की समस्याओं को संसद तक पहुंचाने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में बैद्यनाथ राम के अनुभव और सक्रियता से लोगों को काफी उम्मीदें हैं.  झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. झामुमो नेताओं ने कहा कि यह झारखंड के लिए गौरव का विषय है कि राज्य के जनप्रतिनिधि को संसद की इतनी महत्वपूर्ण समिति में जिम्मेदारी मिली है। इससे झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!