Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

रवि डे ने पीटीआर प्रभार मामले में अनियमितता की शिकायत लोकायुक्‍त से की

लातेहार। सामाजिक सह आरटीआई कार्यकर्ता  रवि कुमार डे ने लोकायुक्‍त, रांची को एक आवेदन सौंपा है. उन्‍होने अपने आवेदन में पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) क्षेत्र में प्रभार से जुड़े एक कथित अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है.  आवेदन में रवि कुमार डे ने आरोप लगाया है कि रिटायर रेंजर तरुण सिंह को नियमों के विरुद्ध पीटीआर क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जिससे क्षेत्र में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है. उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. रवि कुमार डे ने कहा कि पीटीआर जैसे संवेदनशील वन क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही अत्यंत आवश्यक है, लेकिन वर्तमान स्थिति में कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारी के कार्यकाल के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं, जिनकी जांच आवश्यक है. उन्होंने लोकायुक्त से आग्रह किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में सुशासन एवं पारदर्शिता कायम हो सके.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!