Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

अपने उत्‍कृष्‍ट कार्य के लिए लातेहार के रितेश महलका जमशेदपुर मे सम्‍मानित किये गये

लातेहार। जिला मुख्‍यालय के रितेश कुमार महलका को उनके उत्‍कृष्‍ट कार्य एवंं सराहनीय प्रदर्शन के लिए  जमशेदपुर में आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अधिवेशन में (2025-26) में सम्मानित किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन और प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने उन्‍हें स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर सम्‍माानित किया. रितेश महलका ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरे झारखंड भर में एम्बुलेंस सेवा, शव वाहन सेवा, फ्रीजर बॉक्स प्रकल्प एवं ऑक्सीजन सेवा के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. उनके नेतृत्व में विभिन्न शाखाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुँचाने का कार्य किया गया. इससे संगठन की छवि और प्रभाव दोनों में वृद्धि हुई. झारखंड प्रांतीय कमिटी में 22 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद लातेहार शाखा से रितेश महलका का चयन किया गया. इससे पूर्व वर्ष 2002 में बिनोद महलका को प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया था. इस सम्मान के लिए रितेश महलका ने संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शाखाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का परिणाम है. उन्‍होने भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ समाज सेवा के कार्यों में योगदान करने की प्रतिबद्धता दुहरायी.  मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी, सदस्‍य व अन्‍य गणमान्य लोगों ने रितेश महलका को बधाई एवं शुभकामनायें दी.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!