लातेहार। लातेहार जिले में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू करने तथा त्रुटिपूर्ण खतियान के कारण जमीन की ऑनलाइन रसीद काटने में हो रही परेशानी को दूर करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को भिक्षाटन अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव के नेतृत्व में अभियान की शुरुआत लातेहार काली मंदिर स्थित जिला कार्यालय से हुई. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर का भ्रमण कर भिक्षाटन किया. राजद का यह अभियान 23 से 26 नवंबर तक लातेहार और मनिका प्रखंड में चलाया जाएगा. जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि संगठन की मांग है कि जमीन की ऑनलाइन रसीद काटने के लिए रजिस्टर-2 से मिलान किया जाए. मौके पर प्रदेश सचिव रंजीत यादव ने भी कहा कि जिले में भूमि सर्वे में त्रुटि होने के कारण कई गांवों में हिसंक झड़पें हो चुकी है. कायक्रम में मोहर सिंह यादव, बली यादव, सुनील साहू, बलराम प्रसाद साहू, निजाम अंसारी, संतोष कुमार, दामोदर यादव ,प्रदीप यादव, उपेंद्र भुइयां,वाहब मियां ,चेतन यादव, कमलेश प्रसाद, संजय प्रसाद, बीडीओ सिंह,मिठू लोहरा ,राजा खान, विशुनदेव यादव, संयुग अंसारी,बबलू गिरीं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.