lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार व प्रधानाचार्य सम्मानित

संस्कृति ज्ञान परीक्षा महा अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी मिला सम्मान

लातेहार। विद्या विकास समिति, झारखंड द्वारा चतरा में आयोजित चार दिवसीय प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन में सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार विद्यालय और प्रधानाचार्य को मैट्रिक परीक्षा 2025-26 में शत प्रतिशत परिणाम के लिए सम्मानित किया. संस्कृति ज्ञान परीक्षा महा अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी विद्यालय एवं प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय के सभी छात्र और छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए. इसके अलावा जिला टॉप 10 में अधिक संख्या विद्या मंदिर के छात्र की ही रही. विगत कई वर्षों से विद्यालय जिले और राज्य में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए जाना जाता है. प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन के अलग-अलग समारोह में प्रधानाचार्य को विद्या विकास समिति झारखंड के मंत्री डॉ ब्रजेश कुमार और सह मंत्री डॉ पूजा ने सम्मानित किया. विद्यालय के उपलब्धि पर बधाई देने वालों में पलामू विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष ज्योति चौधरी, सचिव राजीव रंजन पांडेय, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के अलावा अन्य सदस्य व प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी आदि का नाम शामिल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!