green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने किया बाजार का शैक्षणिक भ्रमण

लातेहार | शहर के धर्मपुर पथ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के शिशु वाटिका (प्ले स्कूल) के विद्यार्थियों के लिए बुधवार को एक दिवसीय ‘बाजार भ्रमण कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके सामाजिक परिवेश और दैनिक जीवन की प्रक्रियाओं से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना था.

Advertisement

कार्यक्रम के तहत  ‘कक्षा अरुण’ के विद्यार्थियों को उनकी मातृ आचार्याओं के नेतृत्व में निकटतम फल एवं सब्जी बाजार ले जाया गया. भ्रमण के दौरान बच्चों ने न केवल विभिन्न प्रकार की सब्जियों और फलों के नाम जाने, बल्कि उनके रंगों और आकारों की पहचान भी की. शिक्षकों ने बच्चों को क्रय-विक्रय (खरीद-बिक्री) की बुनियादी प्रक्रिया को करीब से दिखाया, जिससे उनमें बाजार के प्रति समझ विकसित हो सके.

Advertisement

सब्जी मंडी के साथ-साथ बच्चों को विभिन्न प्रकार के ऊनी कपड़ों के बारे में भी जानकारी दी गई.  कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों ने विभिन्न ऊनी परिधानों को देखा और उनके महत्व को समझा. इस पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों के चेहरे पर भारी उत्साह और जिज्ञासा देखी गयी. इस आयोजन को सफल बनाने में शिशु वाटिका की दीदी  शिल्पा कुमारी, रूबी कुमारी एवं विद्यालय के अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. प्रधानाचार्य श्री मुखर्जी ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक विकास होता है और वे किताबी ज्ञान को समाज के साथ जोड़कर देख पाते हैं.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!