लातेहार। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने शुक्रवार को सब्जी बाजार का भ्रमण किया और सब्जी बेचने और क्रय करने की प्रक्रिया जाना. सामाजिक सहयोगियों से परिचय के लिए बाजार भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के दिशा निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में प्ले स्कूल अर्थात शिशु वाटिका के नन्हे मुन्ने बच्चों को अपने सामाजिक सहयोगियों से परिचय करना था. इसके लिए कक्षा अरुण के भैया बहनों को उनके मातृ आचार्य शिल्पा दीदी जी के साथ विद्यालय से निकटतम बाजार ले जाया गया. बाजार में बच्चों को विभिन्न प्रकार के सब्जियां और उनके विक्रय करने की प्रक्रिया को करीब से देखने का अवसर मिला बच्चों में इस बीच उत्साह रहा. आयोजन को सफल बनाने मे शिल्पा कुमारी, अभिषेक अनिल सहित अतिरिक्त महिला एवं पुरुष कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.