mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

सरस्‍वती विद्या मंदिर का विशेष अभिभावक संपर्क अभियान शुरू

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर ,धर्मपुर पथ ,लातेहार में विशेष अभिभावक संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकायें इस विशेष अभिभावक संपर्क अभियान में शामिल हुए. उल्लेखनीय है कि विद्या भारती योजना के तहत प्रत्येक वर्ष विद्यालय में दूर दराज क्षेत्र से आने वाले छात्र व छात्राओं के घर तक पहुंचकर उनके अभिभावकों के साथ मिलकर उनकी सर्वांगीण विकास की चर्चा शिक्षिकाओं के द्वारा की जाती है. इसी क्रम में इस वर्ष भी विशेष सघन अभिभावक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में सात समूहों में अभिभावक संपर्क अभियान प्रारंभ किया गया.   प्रथम समूह के प्रमुख ओंकार नाथ सहाय, द्वितीय समूह के प्रमुख गोपाल प्रसाद ,तृतीय समूह के प्रमुख कपिल देव प्रमाणिक ,चतुर्थ समूह के प्रमुख रितेश रंजन गुप्ता, पंचम समूह के प्रमुख गीता कुमारी, षष्ठ समूह के प्रमुख रजनी नाग एवं सप्तम समूह के प्रमुख सुरेश कुमार ठाकुर हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!