लातेहार। जब पूरा समाज दीपावली मनाने की तैयारी कर रहा था, उसी दौरान जिले के मनिका थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग गांवों में दो युवकों की आत्महत्या कर ली. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पहली घटना कुई गांव की है. यहां रौशन कुमार राम ने आत्महत्या कर ली. वहीं दूसरी घटना नामुदाग की है. यहां खुर्शीद अंसारी ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि खुर्शीद मूल रूप से बंगाल के रहने वाले थे और वर्तमान में नामुदाग में रह रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही एएसआई कमलेश यादव व मिश्रा मांझी समेत पुलिस बल के जवान दोनों घटनास्थलों पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. फिलहाल दोनों युवकों के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.