झारखंड
सरस्वती विद्या मंदिर में विज्ञान दिवस पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया. डा सिंह ने विज्ञान के महत्व पर विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन दिया. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कहा कि विज्ञान सप्ताह जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. 26 जुलाई को कक्षा पांच से आठ तक के छात्रों के लिए पर्यावरण संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा मॉडल निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 27 जुलाई को कक्षा आठ के छात्रों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा कक्षा चार के छात्रों के लिए नागरिकता विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. 