maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंड

एआईएमआईएम की जिला स्‍तरीय बैठक में लिए गये कई निर्णय

लातेहार। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की जिला स्तरीय बैठक स्‍थानीय माको डाक बंगला में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता मो आरिफ ने की. बैठक में  जिला संयोजक इंजीनियर मो शहबाज़ मौजूद थे. बैठक में संगठन के जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ कमेटियों के विस्तार पर चर्चा की गयी. मो गफूर आलम को लातेहार नगर अध्यक्ष प्रभारी तथा डॉ. मुफ्ती मुहसिन अमत्रदी को लातेहार प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया. बैठक में विभिन्‍न जन मुद्दों पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि पिछले तीन वर्षों से लंबित प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया जा रहा है. इसके खिलाफ संगठन छात्र हित में आवाज बुलंंद करेगा. इसके अलावा  अंचल कार्यालयों में कथित दलालों द्वारा हो रही भूमि की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की मांग की गई. विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने भी भूमि संबंधी अनियमितताओं पर रोक लगाने की आवश्यकता जताई. कहा कि इस पर रोक नहीं लगायी गयी ता संगठन के द्वारा आंदोलन किया जायेगा. मो आरिफ ने तुबेद कोल माइंस से रैयतों के साथ किए गए वादे पूरे करने की मांग की. जिला संयोजक मो शहबाज़ ने बालूमाथ कोल क्षेत्र में सीसीएल द्वारा हाइवा मार्ग पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से दुर्घटनाएं बढ़ने की बात कही और नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!