लातेहार
केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गये कई निर्णय


बैठक में विद्यालय में सीसीटीवी एवं कंप्यूटर लैब व लाइब्रेरी में एसी की खरीददारी की अनुमति प्रदान की गयी. इसकेे अलावा फर्नीचर, पुस्तकालय के लिए पुस्तकें, विद्यालय का मेंटनेंस, विद्यालय के बाहरी दीवारों पर व्हाईट वाश कराने, पानी की टंकी में तीन वाटर फिल्टर की खरीददारी करने, परीक्षा के लिए मुद्रित व लेखन कार्य सामग्री और खेल सामग्री का क्रय करने का अनुमोदन किया गया.
बैठक में छात्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने, मेन रोड से विद्यालय परिसर तक स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था कराने व एनएच -39 में विद्यालय प्रवेश द्वार के पास गतिरोधक बनवाने आदि पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में समिति के सदस्य आशीष टैगोर, डीवीसी के सहायक प्रबधंक (एचआर) शशांक शेखर, भवन निर्माण विभाग के अभियंता, शिक्षक प्रतिनिधि बालजिंदीर कौर देवअभिभावक सदस्य आभा एक्का व मनोज कुमार पवइया आदि मौजूद थे.